एडिटोरियल 19 oct
Steno help pp
Editorial dictation
Danik jagran 80wpm
Jansatta 90wpm
Hindustan 100wpm
Danik jagran 80wpm 430words 4 min
इस पर हैरत नहीं कि आतंकी फंडिंग पर निगाह रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था
एफएटीएफ ने फिर यह पाया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को पोषित करने
वाले तौर-तरीकों पर लगाम लगाने का काम नहीं किया है। एक ऐसा देश जिसने
आतंकवाद को अपने शासन का हिस्सा बना खा हो और जहां की सेना आतंकी
संग्ठनों को पालने-पोसने का काम करती हो उसके बारे में यदि एफएटीएफ यह
उम्मीद कर ही है कि वह आसानी से सही राह पर आ जाएगा तो यह खुशफहमी
ही अधिक है। क्या यह अजीब नहीं कि पाकिस्तान 27 बिंदुओं में से पांच पर ही
उम्मीदों पर खरा उतर सका, फिर भी उसे मोहलत दे दी गई? क्हीं पाकिस्तान को
यह मोहलत चीन, तुर्की और मलेशिया की पैरवी के कारण तो नहीं मिली ? सच जो
भी हो, इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती कि जहां चीन इस समय एफए टीएफ
का प्रमुख है क्हीं मलेशिया और तुर्की पाकिस्तान के नए हमदर्द बनकर उभरे हैं।
भारत को यह समझना होगा कि आतंक समर्थक पाकिस्तान के प्रति एफए टीएफ
की ओर से पर्याप्त सख्ती न दिखाया जाना शुभ संकेत नहीं।
पाकिस्तान आसानी से आतंक की राह छोड़ने वाला नहीं, इसका प्रमाण केवल
यही नहीं कि क्ह एफएटीएफ के दबाव के बावजूद आतंकी संगठनों को संरक्षण
देने से बाज नहीं आ रहा, बल्कि यह भी है कि वहां के शासक इसे अपनी जीत के
रूप में रेखांकित कर हे हैं कि अका मुल्क काली सूची में शामिल होने से बच
गया। वहां के मीडिया का भी यही स्वर है कि अगर पाकिस्तान काली सूची में नहीं
जा सका तो यह उसकी जीत ही है। ऐसे स्वरों से यह अच्छे से समझा जा सकता
है कि पाकिस्तान को इस पर कोई शर्मिंदगी नहीं कि कह आतंकवाद के खिलाफ
उचित कार्रवाई न करने के कारण एक वैश्विक संस्था की ग्रे लिस्ट में है। यह भारत
का दुर्भाग्य ही है कि ऐसा ढीठ देश उसका पड़ोसी है। भारत को यह सुनिश्चित
करना होगा कि जहां उसकी ओर से पाकिस्तान की घेरेबंदी जारी रहे वहीं अगर वह
आतंक का रास्ता न छोड़े तो उसे एफएटीएफ की काली सूची में अक्श्य डाला
जाए। एफएटीएफ की काली सूची में जाने पर पाकिस्तान ईंरान और उतर कोरिया
के बाद ऐसा तीसरा देश होगा जिसे विश्व समुदाय दुनिया के लिए खतरे के तौर
पर देखेगी। सच तो यह है कि वह अभी भी दुनिया के लिए खतरा ही है। यचित यह
होगा कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष सरीखी संस्थाओं को इससे परिचित
कराए कि पाकिस्तान की धरती पर पल हे किस्म-किस्म के आतंकी जितना भारत
के लिए खतरा बने हुए हैं उतना ही अफगानिस्तान के लिए भी।430words
Jansatta 90wpm 5min
भारत में बड़े अमीरों की संपत्ति बढ़ने की रफ्तार में कमी आई
है, यह सुन कर गरीबों को थोड़ी देर के लिए सुकून मिल
सकता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत में अमीर जिस तेजी
से और अमीर हुए हैं और गरीबों की गरीबी और ज्यादा बढ़ी है, यह
हैरान करने वाला तथ्य है। जाहिर है, असमानता कम होने के बजाय
और बढ़ती जा रही है। अमीर गरीब के बीच खाई और चौड़ी हुई
है, यह एक प्रामाणिक सच्चाई है। ऐसे में समतामूलक समाज की
कल्पना तो नहीं की जा सकती! देश में गरीब और मध्यम वर्ग का
तबका सबसे बड़ा है और यही असल गरीब भी है । अरबपतियों की
तादाद तो सिर्फ कुछ लाख ही है। इसलिए ऐसे में जब अरबपतियों
की संख्या बढ़ने-घटने या उनकी संपत्ति में कमी-बेशी होने की
खबरें आती हैं, तभी गरीब को इनकी भनक लगती है । हाल में धन
प्रबंधन का आकलन करने वाली एक संस्था कार्वी वेल्थ मैनेजमेंट
ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले साल अमीरों की संपत्ति वृद्धि
की दर घट कर 9.62 फीसद रह गई है जो पूर्ववर्ती वर्ष (2017)
में साढ़े तेरह फीसद थी। अमीरों की संख्या भी घटी है । रिपोर्ट बताती
है कि भारत में अरबपतियों की संख्या दो लाख तिरसठ हजार से घट
कर दो लाख छप्पन हजार रह गई, यानी सात हजार लोग अरबपति
से करोड़पति की श्रेणी में आ गए। इसलिए एक सवाल यह भी उठता
ही है कि अमीर के साथ ऐसा क्या हो रहा है कि उसकी संपत्ति में
गिरावट आ रही है और अरबपति की श्रेणी से बाहर हो रहा है।
सवाल है कि अमीर या बड़ा अमीर है कौन । मोटे तौर पर अमीर
वही है जो हर तरह के आर्थिक संसाधनों से संपन्न है, जिसके पास
खासी संपत्ति हो, उद्योग-धंधों, निवेश, विदेश व्यापार जैसी
गतिविधियों में उसकी भागीदारी हो। करोड़पति भी अमीर ही हैं,
लेकिन इनकी संख्या कुछ करोड़ों में ही होगी। मध्यवर्ग और निम्न
वर्ग ही हैं जिन्हें रोजगार की समस्या से सबसे ज्यादा रूबरू होना
पड़ रहा है। लोगों के पास काम के अवसर सीमित होते जा रहे हैं
और इसलिए इनमें भी एक बड़ा तबका ऐसा बनता जा रहा है जो
आज पंद्रह-बीस हजार की नौकरी करने के लिए मजबूर है। जाहिर
है, ऐसे में निम्न आय वर्ग का तबका और बड़ा होता जाएगा। पर
अमीरों पर कोई असर इसलिए नहीं पड़ने वाला क्योंकि यह वर्ग
करोड़पति और अरबपति के बीच ही बना रहेगा।
अगर बड़े अमीरों की तादाद घट रही है तो यह इस बात का संकेत
है कि कहीं न कहीं सरकार की आर्थिक नीतियां ऐसी हैं जिनसे अमीरों
पर असर पड़ रहा है। पर आमजन तो यही सोचता है कि अगर अमीर
के पास से पैसा निकल रहा है तो वह गरीब को क्यों नहीं मिल रहा!459 words
Hindustan 510words 100wpm
भारत किसी न किसी तरह से अवैध घुसपैठ की समस्या से जूझता रहा है। चाहे वे बांग्लादेश से आने वाले लोग हों या फिर रोहिंग्या शरणार्थी, पूरी मानवीयता बरतते हुए नीतिगत स्तर पर इस समस्या से निपटना हमेशा ही एक चुनौती भरा काम रहा है। ऐसी स्थिति में अगर दुनिया में कहीं भारतीयों को घुसपैठिया कहा जाए और फिर उन्हें एक जहाज में लादकर भारत रवाना कर दिया जाए, तो यह किसी भी स्थिति में स्वीकार करने लायक नहीं है। मैक्सिको से 311 भारतीयों को वापस भेजने की घटना ने उस सच को सामने ला दिया है, जिससे हम अक्सर आंखें चुराते रहे हैं। वैसे यह कोई नया तथ्य नहीं है कि अमेरिका जाकर बसने की लालसा में भारतीय बरसों से मैक्सिको जाते रहे हैं, जहां से वे अमेरिका की सीमा के अंदर घुसपैठ कर लेते हैं। ऐसे लोगों को भारत से ले जाने और अमेरिका की सीमा के अंदर धकेलने का काम करने के लिए दलालों और तस्करों का पूरा एक नेटवर्क है। भारतीयों की यह घुसपैठ लंबे समय से होती रही है और अमेरिकी आव्रजन और सीमा सुरक्षा विभाग का कहना है कि पिछले कुछ समय में यह संख्या तेजी से बढ़ी है और प्रतिवर्ष नौ हजार तक पहुंच गई है। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने पिछले साल यह पता लगाया था कि ऐसे 2,400 भारतीय विभिन्न अमेरिकी जेलों में कैद हैं। ऐसी घुसपैठ करने वाले ज्यादातर भारतीय पंजाब राज्य से ही हैं।
इस घुसपैठ से तंग आकर अमेरिका न सिर्फ कडे़ कदम उठा रहा है, बल्कि इस प्रक्रिया में उसने कई ऐसे प्रावधान भी किए हैं, जिन्हें अमानवीय माना जाता है। ये कदम लंबे समय तक अमेरिका और मैक्सिको के बीच तनाव का कारण भी रहे हैं। अब जब दोनों देशों ने इस संबंध में एक समझौता किया है, तो मैक्सिको बार-बार यह सुबूत देने की कोशिश कर रहा है कि वह अपने तईं सख्ती बरत रहा है। यह सच है कि दुनिया भर के लोग अमेरिका में घुसपैठ के लिए मैक्सिको का रास्ता अपनाते रहे हैं, लेकिन यह भी सच है कि इस रास्ते से अमेरिका में प्रवेश करने वाले ज्यादातर लोग मैक्सिको के ही रहे हैं। लेकिन अब जब दोनों देशों में समझौता हुआ है, तो सक्रियता का सुबूत देने और प्रचार पाने के लिए सबसे पहला निशाना उन भारतीयों को बनाया गया है, जिन्होंने यह रास्ता अपनाया था। इससे मैक्सिको दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश भी कर रहा है कि अमेरिका में प्रवेश का यह रास्ता अब बंद हो चुका है।
वहां का सच कुछ भी हो, भारत के लोग किसी देश में घुसपैठ करें, यह हमारे लिए काफी शर्मनाक है। ऐसी कोशिशें दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने के हमारे सपनों और लक्ष्यों से भी मेल नहीं खाती हैं। आमतौर पर इस तरह की घुसपैठ पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले नाकाम देशों से होती हैं। उन जगहों से, जहां लोगों के पास न तो ज्यादा अवसर होते हैं और न ही यह आश्वासन कि उन्हें निकट भविष्य में ठीक-ठाक अवसर मिल जाएगा। पिछले काफी समय से हम भारत में घुसपैठ रोकने के लिए नीति बनाने की मांग करते रहे हैं,510words
Thanks फ़ॉर watching
editorial_dictation#ssc#stenographer jansatta,hindustan, danikjagran 80,90,100 in one video #upsssc
for this dictation pdf --https://stenohelppp.blogspot.com/?m=1
ऐसे ही और डिक्टेशन प्राप्त कर सके इसके लिए आपको चैनल को subscribe करना होगा!
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://www.youtube.com/channel/UCvGdA7kTeBcSMs1467lYhhA
WhatsApp : https://chat.whatsapp.com/C3lL7Swfa1THplCncRQHH1
Stenohelppp
All previous dictation pdf plz join telegram group
Telegram : https://t.me/stenohelppp
fb Groups :
_
_
Follow on Social Media :
Facebook :
https://www.facebook.com/Steno-help-pp-106174617459624/
😊😊Useful Videos Collection & Playlist👌👌
आपके लिए हम कुछ चुनिंदा Videos संग्रह लेकर आए हैं। आशा है, यह संग्रह आपको पसंद आएगा।
1-Editorial dictation playlist
अब मिलेगा दो संपादकीय Dictation (दैनिक जागरण एवं हिंदुस्तान )
80/100WPM - दैनिक जागरण
100/80- हिंदुस्तान Dictation
🙂👇👇👇👇👇👇☺
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe6TnS54DjxjDTd6Vt77E3fG
--------------------------------------------_
2-SSC steno pervious Year dictation playlist👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe64vikRznGhTOzDgi35KUP0
---------------------------------------------
3-Speed build playlist👇👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe7n63VVnACWRlWlOjEh7W2k
---------------------------------------------
4--. 5 min special test playlist👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe7GlB20kDUq6yvR-tGmT3r-
---------------------------------------------------
5-special pm/president speech dictation playlist,👇👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe5Uos7DUnkLkuCWZIDOdM4r
----------------------------------------------------
6-उच्च गति अभ्यास खंड 2 playlist ,👇👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe5uHcbFsIxZALmIPu9ALZvz
--------+------------------------------------------
7-ssc special exam oriented10 min dictation playlist,👇👇👇👇
https://www.youtube.com/playlist?list=PLdj41Eg10xe4NjRtMo53gun0FseAu7l2Z
--------+--------------------------------------------
1-steno build part 1
https://youtu.be/vN8pNukhYsg
2-steno build part 2
https://youtu.be/XvrrINem33w
3-ssc notification 2019
https://youtu.be/zSME3_VwxDE
Comments
Post a Comment